दिल्ली में मृतकों के आंकड़ों पर राजनीति, नगर निगम का दावा, कोरोना से अब तक 2098 मौतें
राजधानी में कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौत के मामले पर राजनीति गरमा रही है। दिल्ली के तीन नगर निगमों ने दिल्ली सरकार से इतर आंकड़े पेश कर विवाद को हवा दे दी है।
![]() दिल्ली में मृतकों के आंकड़ों पर राजनीति |
नॉर्थ दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन जय प्रकाश ने दावा किया कि कोरोना वायरस से मरने वालों का दिल्ली सरकार का आंकड़ा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 जून तक दिल्ली में 2,098 कोरोना पीड़ितों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है, जबकि दिल्ली सरकार के मुताबिक 11 जून को सुबह 8 बजे तक महज 984 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसर दिल्ली के तीनों नगर निगमों के अंदर मार्च महीने से 10 जून तक का कोरोना से मौत का जो आंकड़ा आया है, वह 2,098 है। नगर निगम के मुताबिक 2,098 शवों को हमने श्मशान घाटों में जलाया या कब्रिस्तानों में दफनाया है। लगभग 200 शवों के बारे में संदेह था कि वह कोरोना पॉजिटिव थे या नहीं। वहीं, दिल्ली सरकार ने 16 मई को तीनों निगमों को नोटिस देकर कहा था कि सरकार और निगम के आंकड़े अलग-अलग हैं। इस पर निगम ने जांच कर 17 मई को सरकार को जवाब दिया था। तब भी 230 कोरोना पॉजिटिव थे और 100 संदिग्ध थे। यानी तब भी दिल्ली सरकार के आंकड़े से निगम के आंकड़े डबल थे।
| Tweet![]() |