दिल्ली में उपराज्यपाल कार्यालय के 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
Last Updated 02 Jun 2020 05:14:44 PM IST
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में मंगलवार को 13 कर्मचारियों को कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया गया।
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल (फाइल फोटो) |
यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कार्यालय में कुल 13 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, हम सभी के करीबी संपर्को का पता लगा रहे हैं। अन्य सहयोगियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हम सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कर रहे हैं।"
इससे पहेल 29 मई तक राज निवास में चार पॉजिटिव मामले सामने आए थे।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली सचिवालय, और जिलाधिकारियों के कार्यालय से भी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
| Tweet |