जाने-अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना: मनोज तिवारी

Last Updated 02 Jun 2020 04:40:49 PM IST

मनोज तिवारी ने नवनिर्वाचित दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी।


मनोज तिवारी( फाइल फोटो)

बता दें कि आज ही पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी जगह आदेश कुमार गुप्ता को राज्य में पार्टी की कमान सौंप दी है।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी और साथ ही 3.6 साल के कार्यकाल के लिए आभार प्रकट किया।

तिवारी ने कहा, "दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला, उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व दिल्लीवासियों का सदैव आभारी रहूँगा... जाने-अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना...
नये प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश कुमार गुप्ता जी को असंख्य बधाइयाँ"

बता दें कि दिल्ली चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद से ही मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

इस साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में तिवारी के नेतृत्व में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। तिवारी ने भाजपा को 45 सीटें मिलने का दावा किया था, पर पार्टी केवल 8 सीटों पर सिमट गई थी।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment