वेतन के लिए दिल्ली ने केंद्र से मांगे पांच हजार करोड़

Last Updated 01 Jun 2020 05:19:47 AM IST

दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए केंद्र सरकार से पांच हजार करोड़ रुपए मदद करने की मांग की है।




मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (file photo)

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार से निवेदन है कि आपदा की इस घड़ी में दिल्ली के लोगों की मदद करें। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 26 मई को केंद्रीय वित्तमंत्री को पत्र लिखा है। रविवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली पर भी इसका प्रभाव हुआ है।

उन्होंने कहा कि सैलरी तथा ऑफिस खर्च पर हर माह न्यूनतम 3500 करोड़ का खर्च है। लेकिन दो माह में जीएसटी से मात्र 1 हजार करोड़ मासिक का संग्रह हुआ है। जीएसटी तथा अन्य स्रोत मिलाकर प्रथम तिमाही में मात्र 1735 करोड़ रुपए का संग्रह हुआ है। सिसोदिया ने कहा कि पिछले साल इस अवधि में 7799 करोड़ का राजस्व संग्रह हुआ था।

इस साल राजस्व में 78 फीसद की गिरावट आई है। वर्तमान  में दिल्ली को न्यूनतम पांच हजार करोड़ की आवश्यकता है। सिसोदिया ने कहा कि आपदा राहत कोष से अन्य राज्यों को केंद्र सरकार से मदद मिली है। लेकिन दिल्ली सरकार को कोई मदद नहीं मिली। सिसोदिया ने कहा कि सामान्य स्थिति में दिल्ली अपने संसाधनों से अपना खर्च उठाने में सक्षम है। लेकिन मौजूदा संकट में केंद्र की मदद आवश्यक है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment