कोविड-19: दिल्ली में संक्रमण के 720 मामले, मृतक संख्या 12 पर पहुंची: अधिकारी
Last Updated 10 Apr 2020 01:29:14 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 51 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 720 पर पहुंच गई।
दिल्ली में संक्रमण के 720 मामले, मृतक संख्या 12 पर पहुंची |
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित लोगों में से 430 लोग निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
बुधवार रात तक शहर में संक्रमितों की संख्या 669 और मृतकों की संख्या नौ थी।
बृहस्पतिवार को तीन संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके साथ मृतक आंकड़ा 12 हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि 25 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया।
| Tweet |