दिल्ली में मास्क लगाना अनिवार्य

Last Updated 09 Apr 2020 02:57:39 AM IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में घर से बाहर निकलने वालों के लिए चेहरे का मास्क जरूरी होगा।


दिल्ली में मास्क लगाना अनिवार्य

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, मुख्य सचिव व स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करने के बाद दिल्ली सरकार के सभी विभागों को वेतन के अलावा सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में घर से बाहर निकलने वालों के लिए चेहरे का मास्क जरूरी होगा।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना व लाकडाउन संबंधी खर्चों के अलावा कोई अन्य खर्च केवल वित्त विभाग की अनुमति से किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि राजधानी में मास्क पहनना आवश्यक होगा।

फेस मास्क पहनने से कोरोना संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है  इसके फैलने के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment