राजधानी में चौबीस घंटे में कोरोना के 25 पॉजिटिव मामले दर्ज

Last Updated 31 Mar 2020 12:20:49 AM IST

राजधानी दिल्ली में बीते चौबीस घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आए हैं।


राजधानी में चौबीस घंटे में कोरोना के 25 पॉजिटिव मामले दर्ज

इसके साथ ही दिल्ली में अब कोविड पीड़ितों की संख्या 97 पहुंच गई है। नौ अस्पतालों में इस रविवार रात 8 बजे तक 89 संदिग्धों को भर्ती किया गया है।

राजधानी में अब तक कोविड-19 संक्रमित होने से दो पीड़ितों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक इनमें से एक विदेशी समेत 6 कोविड-19 संक्रमितों के स्वास्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है।

कुल भर्ती मरीजों में से 64 में से 10 दिल्ली के बाहर के पते के पाए गए हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment