देश भर में फंसे बिहार वासियों के लिए दिल्ली में हेल्पलाइन शुरू
देश भर में लॉकडाउन की वजह से बिहार के लोग कई प्रदेशों में फंस गए हैं। ऐसे लोगों को सहायता पहुचाने के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर नई दिल्ली के बिहार भवन में हेल्पलाइन केंद्र खोला गया है। यह केन्द्र चौबीसों घंटे काम करेगा।
![]() |
दिल्ली में बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त, विपिन कुमार ने बताया है कि यह सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है। कोई भी जरूरतमंद 24 घंटे इन हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क स्थापित कर सकता है। ये तीन नंबर इस प्रकार हैं- 011.23792009, 011.23014326, 011.23013884
इन नंबरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। स्थानिक आयुक्त कुमार ने कहा कि "प्रवासी श्रमिकों का सहयोग करना बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संपूर्ण तंत्र पूर्णत: सक्रिय और प्रतिबद्ध है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देश के अनेक राज्यों में बिहारी कामगार बड़े पैमाने पर कार्यरत हैं। इससे उनको सहायता मिलेगी।"
कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन किया है, बडी संख्या में लोग इसका पालन कर रहे हैं।
| Tweet![]() |