जामिया में धरनास्थल पर फिर चली गोली
सीएए के विरोध में जामिया मिल्लिया विविद्यालय के गेट नं. 5 पर चल रहे धरना स्थल पर रविवार देर रात स्कूटी सवार लोगों ने फिर फायरिंग कर दी।
![]() जामिया में धरनास्थल पर फिर चली गोली |
सूत्रों के अनुसार जामिया विविद्यालय के गेट नं. 5 पर सीएए व एनआरसी व एनपीआर के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। रविवार देर रात लाल रंग की एक स्कूटी पर सवार होकर कुछ लोग आए और अचानक फायरिंग कर दी।
फायरिंग से धरनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। धरना स्थल पर मौजूद लोग जब तक आरोपियों तक पहुंच पाते तब तक आरोपी स्कूटी के साथ फरार हो गए। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
कुछ दिन पहले भी जामिया में जेवर के एक किशोर ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की थी जिसमें एक छात्र घायल हो गया था। शनिवार को शाहीन बाग में एक युवक ने धरना स्थल के पास हवा में फायरिंग की थी। दोनों ही घटनाओं में फायरिंग करने वालों को पुलिस ने दबोच लिया था।
| Tweet![]() |