दिल्ली चुनाव: BJP ने जारी किया घोषणापत्र, किए ये वादे

Last Updated 31 Jan 2020 04:36:13 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया और कहा कि पार्टी दिल्ली की तकदीर बदल देगी।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, हषर्वर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसदों की उपस्थिति में पार्टी का ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया गया।    

गडकरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के विकास की ‘बुलेट ट्रेन’ चलाएगी।     

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का इतिहास दिल्ली से जुड़ा रहा है। भाजपा दिल्ली की तकदीर बदल देगी।’’    

भाजपा ने घोषणापत्र में गरीबों को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अच्छी गुणवत्ता का आटा, हर घर को स्वच्छ पानी देने का वादा किया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment