दिल्ली चुनाव भारत का आंतरिक मसला, पाकिस्तान का दखल बर्दाश्त नहीं: केजरीवाल

Last Updated 31 Jan 2020 04:07:15 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजक पाकिस्तान का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, वह इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता।         

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं। मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं। पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता।’’    

बता दें कि चौधरी फवाद हुसैन ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि भारत में नरेंद्र मोदी को हारना चाहिए।

पाकिस्तानी मंत्री ने लिखा, ‘‘भारत के लोगों को मोदी को हराना चाहिए। मोदी इस समय अन्य राज्यों के चुनाव (दिल्ली) हारने के दबाव में उल्टे-सीधे दावे कर रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं। कश्मीर, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और अर्थव्यवस्था में छायी सुस्ती पर देश और विदेश में प्रतिक्रिया के बाद मोदी ने मानसिक संतुलन खो दिया है।’’

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment