पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Last Updated 24 Jan 2020 02:31:25 AM IST

बृहस्पतिवार को दिनभर धूप खिलने से पारे में इजाफा तो हुआ, लेकिन पहाड़ों से होकर आने वाली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।


पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

मौसम विभाग आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज को ऐसे ही बने रहने की बात कही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर 20-25 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी सताती रही। मौसम विभाग के अनुसार  ऐसी स्थिति गणतंत्र दिवस समारोह तक बने रहने की बात कही जा रही है। विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार शुक्रवार को पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं का सितम जारी रहने वाला है। पूरे दिन 20-25 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। जिससे दिन साफ होने के बावजूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन में धूप खिलने से हल्की गर्मी का अहसास तो होगा, लेकिन शाम ढलने के साथ ही रातें काफी सर्द बनी रहेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आज यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कल यहां का तापमान 20 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सर्द हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज दिल्ली का सबसे सर्द इलाका पालम रहा, यहां का न्यनूतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नजफगढ का न्यनूतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment