मनोज तिवारी ने उठाया शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन पर सवाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में पिछले 39 दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन पर लोगों को हो रही मुश्किलों पर चिंता जताते हुए सवाल किया है कि क्या ये जायज है?
![]() भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी (फाइल फोटो) |
तिवारी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘39 दिन हो गए। शाहीन बाग के कारण यातायात ठप, लाखों लोग परेशान, बच्चे परीक्षा के समय भी 2-2 घंटे सड़कों पर बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी, व्यापारियों को नुकसान। क्या ये जायज है?’’
39 दिन हो गए शहीन बाग के कारण यातायात ठप्प, लाखों लोग परेशान
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) January 22, 2020
•बच्चे परीक्षा के समय भी २-२ घंटे सड़कों पे बर्बाद कर रहे है
•ऑफ़िस जाने वालों को परेशानी
•व्यापारियों को नुक़सान
क्या ये जायज़ हैं?@ArvindKejriwal & @RahulGandhi
गौरतलब है कि सीएए के विरोध में शाहीन बाग में सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन से लोगों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
| Tweet![]() |