दिल्ली चुनाव : कांग्रेस ने कई पुराने चेहरों पर लगाया दांव

Last Updated 19 Jan 2020 04:04:39 AM IST

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।


कांग्रेस ने कई पुराने चेहरों पर लगाया दांव

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया को कृष्णा नगर, हारून यूसुफ को बल्लीमारान व गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर (सुरक्षित) से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा आप छोड़कर कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया है, जहां से वे विधायक हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के बेटी शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी को संगम विहार से टिकट मिला है। अलका लांबा चांदनी चौक से ताल ठोकेंगी। पटपड़गंज से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभी किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है। पार्टी ने अपने तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment