दिल्ली : पति की पिटाई से पत्नी की मौत

Last Updated 19 Jan 2020 04:17:09 AM IST

साउथ दिल्ली के तिगड़ी इलाके में शुक्रवार रात एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट के बाद उसे जबरन तेजाब पिला दिया। इसके बाद शनिवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


दिल्ली : पति की पिटाई से पत्नी की मौत

मृतका के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच को स्थानीय एसडीएम को सौंप दिया है। प्रियंका रोहतपुर फरीदाबाद हरियाणा की रहने वाली थी। तिगड़ी स्थित सराय सेहतपुर में रहने वाले रवि से प्रियंका की शादी जून 2018 में हुई थी।

प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से रवि और उसके माता पिता दहेज के लिए परेशान करते थे। पिछले तीन दिन से उसे खाना भी नहीं दिया जा रहा था।

शुक्रवार रात को भी उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया और जबरदस्ती उसे तेजाब पिलाया गया। ससुराल वालों का कहना है कि प्रियंका ने खुद ही तेजाब पी ली थी।

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरने से पहले प्रियंका ने इलाके के तहसीलदार को भी अपना बयान दिया था और पति रवि और ससुरालवालों पर मारपीट करने, खाना न देने और तेजाब पिलाने का आरोप लगाया था।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment