जान से मारने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

Last Updated 12 Jan 2020 04:05:50 AM IST

पूर्वी जिले के न्यू अशोक नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया और फरार हो गया।




जान से मारने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

बताया जा रहा है 21 वर्षीय आरोपी युवक उसी इमारत में रहता है, जिसमें छात्रा रहती है। पीड़िता की शिकायत पर न्यू अशोक नगर पुलिस जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में है।

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी सपरिवार दल्लूपुरा गांव में किराए के मकान में रहती है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। किशोरी के पिता नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। अक्सर पीड़िता के पिता की नाइट शिफ्ट होती है। बृहस्पतिवार को भी उसके पिता नाइट शिफ्ट पर थे।

पीड़िता परिवार के साथ घर में सो रही थी। देर रात 12 बजे पीड़िता शौचालय जाने के लिए उठी। उसी समय किशोरी की ही इमारत में  रहने वाला युवक जबरन उसे अपने कमरे में ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद रोती हुई किशोरी घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। इस बीच उसके पिता भी नाइट शिफ्ट कर घर लौट आए। देर रात को पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और दुष्कर्म की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment