भाजपा का 'मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' अभियान शुरू

Last Updated 03 Jan 2020 02:57:57 PM IST

भाजपा की दिल्ली इकाई ने अगले पांच वर्षो का रोडमैप तैयार करने के लिए इस बार दिल्ली की जनता को भी शामिल कर रही है।


इसके लिए पार्टी ने दिल्ली का सबसे बड़ा जनभागीदारी अभियान शुरू किया है। इस अभियान को 'मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' नाम दिया गया है। अभियान की शुरुआत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को की। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे। ईरानी ने इस मौके पर दिल्ली की जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की, ताकि दिल्ली के विकास का मॉडल तैयार हो पाए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस मौके पर केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि

"जो जनता से पूछ कर काम करने की बात करती थी, आज वे मुंह छुपा कर बैठे हैं। आप भरमाती है, हम समस्याएं सुलझाते हैं। हम मोदी जी के कथन पर चलने वाले लोग हैं।"

गौरतलब है कि इस अभियान के तहत लोगों को अपने सुझाव और आकांक्षाओं को साझा करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इन सुझावों को भाजपा अपने विजन डॉक्यूमेंट में भी शामिल करेगी।

अभियान के तहत 14 दिनों तक प्रदेश भर में 49 वीडियो रथ चलाए जाएंगे, जिसके जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 सुझाव पेटियां होंगी, जिनको लेकर भाजपा कार्यकता घर घर जाकर सुझाव एकत्र करेंगे।

इस मौके पर एक टोलफ्री नंबर 6357 171717 भी जारी किया गया, जिस पर मिसकॉल कर भी सुझाव दिए जा सकते हैं। भाजपा ने एक वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू मैंहूं दिल्ली डॉट कॉम) भी जारी की है, जिसके जरिए भी लोग अपना सुझाव भी दे सकते हैं।

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment