बारिश से बदला मौसम का मिजाज
बारिश से दिल्ली की फिजा पूरी तरह से बदल गई। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होने की सम्भावना जताई है।
![]() दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज |
शाम से शुरू हुई बारिश से दफ्तर से घर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। गरज के साथ हो रही मूसलाधार बारिश की वजह लोगो को भीगते हुए घर जाते हुए देखा गया। जैसे जैसे रात गहराती जा रही थी वैसे-वैसे गरज के साथ बारिश और तेज होती गई। बृहस्पतिवार को हुई बारिश पूरी दिल्ली में हुई। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने दिल्ली की सर्दी बढ़ा दी है।
सबसे अच्छी बारिश मध्य दिल्ली में हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही यहां पर कल भी 15-20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। जिससे लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी का सामाना करना होगा।
बृहस्पतिवार को यहां का अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़ककर 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि आज यहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को यहां के तापमान के 19 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
| Tweet![]() |