राजधानी में बुधवार को सर्दी ने तोड़ा चार साल का रिकार्ड

Last Updated 12 Dec 2019 05:47:53 AM IST

बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले चार वर्षों के दौरान सबसे कम तापमान के तौर पर दर्ज किया गया।


दिल्ली की सर्दी में अलाव सेंकते लोग।

इससे पहले 2014 में आज के दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को दिल्ली का सबसे सर्द इलाका लोधी रोड रहा। आज यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को भी दिल्ली की सर्दी ने पिछले चार वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया। आज यहां का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़ककर 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज यहां का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो आज का सामान्य तापमान है। बुधवार को मुंगेशपुर इलाके का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से बहुत कम है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बृहस्पतिवार को यहां के तापमान के 20 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और दिन के वक्त आसमान में बादल छाये रहने की बात कही है। इसके साथ ही कुछ एक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। साथ ही 25-30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेंगी। इससे ठंड तो बढेगी लेकिन इससे प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आएगी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment