गांधी जयंती पर दिल्ली कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Last Updated 02 Oct 2019 04:09:45 PM IST

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस ने यहां पदयात्रा निकाली जिसका नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से बापू की समाधि राजघाट तक निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस यात्रा को ‘गांधी संदेश यात्रा’ नाम दिया गया था।       

यात्रा के राजघाट पहुंचने के बाद राहुल गांधी और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।      

इस मौके पर पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गांधीवादी मूल्यों पर चलने की शपथ दिलाई।       

बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस ने बुधवार को पूरे देश में ‘रघुपति राघव राजा राम‘ की धुन पर पदयात्रा निकाली।

         

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुईं।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment