दिल्ली: द्वारका में बदमाशों ने महिला को मारी गोली

Last Updated 11 Jul 2019 11:36:16 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।


यह घटना द्वारका में रेडिसन होटल के पास घटी। महिला की पहचान किरन बाला के रूप में हुई, जो सुबह लगभग आठ बजे अपनी कार चलाकर जा रही थी, जब हमलावरों ने उसे गोली मारी।

एक गोली महिला की गर्दन में फंस गई और कार से उसका नियंत्रण हट गया और उसकी कार फुटपाथ से जा टकराई। इसके बाद उसे वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

महिला की सभी कीमती वस्तुएं जस की तस हैं तो पुलिस ने लूट की संभावना से इंकार किया है।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment