मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली

Last Updated 23 Jun 2019 03:40:12 PM IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि उन्हें अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें एसएमएस भेजने वाले ने कहा है कि वह उन्हें मारने के लिए बिल्कुल मजबूर है।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया, "मुझे अपने फोन पर मौत की धमकी मिली है और मैंने इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है।"

एसएमएस के अनुसार, व्यक्ति ने कहा कि उसे खेद है कि उसने 'बहुत मजबूर होकर' तिवारी की जान लेने का फैसला किया है।

दिल्ली भाजपा नेता नीलकांत बख्शी ने कहा कि वे औपचारिक रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।



बख्शी ने कहा कि उत्तरपूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद तिवारी को शुक्रवार को यह संदेश मिला, जिसे उन्होंने शनिवार शाम को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment