दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, शिक्षक ने की पत्नी और 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या

Last Updated 22 Jun 2019 12:37:25 PM IST

दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली में एक शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी।


पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।     

पुलिस ने बताया कि एक निजी शिक्षक उपेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके अवसाद से पीड़ित होने का संदेह है।     

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि उसने पत्नी अर्चना, दो महीने की बेटी, पांच साल के बेटे और सात साल की बेटी की शनिवार को तड़के गला रेतकर हत्या कर दी।      

हत्या के समय आरोपी की सास महरौली में उसके दो कमरों के मकान में मौजूद थीं।      

अधिकारी ने कि शनिवार सुबह जब उपेन्द्र ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसकी सास ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो उपेन्द्र को शवों के साथ बैठा पाया।     

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।      

कुमार ने बताया कि एक लिखित नोट मिला है जिसमें उपेन्द्र ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की बात कबूल की है। हालांकि उसने इसमें इसका कारण नहीं बताया है।     

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये हत्याएं शुक्रवार की देर रात 1 से डेढ बजे के बीच की गई।      

उन्होंने बताया कि इसमें इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment