कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे राजकुमार ने थामा भाजपा का दामन

Last Updated 12 May 2019 02:10:28 AM IST

राजधानी में मतदान से करीब 14 घंटे पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे राजकुमार चौहान पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।


कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे राजकुमार ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू एवं केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने चौहान के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को मजबूती मिली है।

राजकुमार चौहान शीला सरकार में लगातार मंत्री रहे हैं। वह मंगोलपुरी विधानसभा से लगातार चार बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। चुनाव के समय कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment