दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Last Updated 08 Apr 2019 05:19:46 AM IST

राजधानी में रविवार सुबह तेज धूप रही। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और रात करीब आठ बजे दिल्ली एनसीआर में खूब बारिश हुई।


राजधानी में देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश के बीच चलते वाहन। फोटो : मुकेश कुमार

बारिश से राजधानीवासियों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं इसी बारिश से फसलों को भी नुकसान होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने की संभावना जताई थी। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सुबह 8:30 बजे आद्र्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा। केन्द्रीय प्रदूषण नियांण बोर्ड के अनुसार हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ था और 11 बजे हवा की गुणवत्ता का स्तर 304 दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। 

रविवार की सुबह से लेकर दोपहर तक राजधानी के लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे। शाम होते-होते राजधानी में चली हवाओं से तो लोगों ने थोड़ी राहत मिली। इसके बाद शाम करीब 8 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। फिलहाल तो बारिश से कहीं यातायात जाम की कोई खबर नहीं है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी बादल गरजे और तेज बारिश हुई।

बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सबसे पहले पूर्वी दिल्ली में बारिश की सूचना मिली लेकिन बाद में पूरे एनसीआर में तेज गरज के साथ बारिश हुई है। बारिश की वजह से फसलों के नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment