दिल्ली में तीन पर कांग्रेस व चार पर लड़ेगी ‘आप’!

Last Updated 07 Apr 2019 01:26:50 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर शनिवार सुबह हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित व दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको भी शामिल हुए।




दिल्ली में तीन पर कांग्रेस व चार पर लड़ेगी ‘आप’!

पिछले दो महीने से दीक्षित समझौता नहीं करने पर अड़ी थीं, लेकिन आज उन्होंने कोई विरोध नहीं किया। इस प्रकार कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन लेकर लगभग तय हो गया है। इसकी औपचारिक घोषणा भी जल्द संभव है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस तीन व आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जो तीन सीटें कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं, उसमें नई दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर-पश्चिमी (सुरक्षित) सीट भी शामिल है। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से गठबंधन पर स्पष्ट सहमति नहीं दिखाई जा रही। उधर कांग्रेस के पास सात सीटों के लिए 82 उम्मीदवारों की सूची भी है। अकेले लड़ने की स्थिति में कांग्रेस के पास भी संभावित सात नामों की सूची भी तैयार है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment