दिल्ली में बारिश, ओले गिरने की संभावना

Last Updated 20 Feb 2019 10:55:10 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई। साथ ही न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


(फाइल फोटो)

मौसमविद् ने बताया कि दिन में और बारिश होने की संभावना है। उन्होंने शहर के अलग-अलग स्थानों पर ओला गिरने का भी अनुमान व्यक्त किया।    

मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढे आठ बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।     

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान में मुख्य रूप से बादल छाये रहेंगे। दिन में हल्की बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।’’    

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment