दिल्ली में बदली छाई, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Last Updated 31 Jan 2019 11:23:02 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


दिल्ली में बदली छाई

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आमतौर पर आसमान में बदली छाई रहेगी। शहर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।"

कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।



अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment