मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे

Last Updated 05 Mar 2024 02:03:07 PM IST

अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में मंगलवार को चौथा दिन है। ब्यावरा से शाजापुर पहुंची यात्रा के सामने लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए।


Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी को इन लोगों ने आलू भी दिए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और मंगलवार को उसका चौथा दिन है। चौथे दिन यात्रा ब्यावरा से शाजापुर पहुंची।

वे अपने वाहन से जब आगे बढ़ रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए।

नारे सुनकर राहुल गांधी ने अपना वाहन रुकवाया। वाहन रुकने के बाद राहुल गांधी उतरे और उन लोगों के करीब पहुंच गए जो मोदी-मोदी तऔर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।

इन लोगों ने राहुल गांधी को आलू भी सौंपे।

उसके बाद राहुल गांधी आगे बढ़ गए।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना जिले से मध्य प्रदेश पहुंची था और यह यात्रा छह मार्च तक प्रदेश में रहेगी।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment