MP: डिंडौरी में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 14 लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख, CM मोहन यादव ने मदद का किया ऐलान

Last Updated 29 Feb 2024 10:01:06 AM IST

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।


यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बड़झर घाट के पास हुई। उन्होंने बताया कि वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गईऔर 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है।

डिंडौरी जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर संदेश लिखा है। पीएम ने राज्य सरकार को पीडि़तों को हर संभव मदद दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावितों का मदद का ऐलान किया है।

बताया गया है कि अमाही देवरी गांव के लोग मंडला जिले के मसूर घोघरी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के दौरान उनका पिकअप वाहन पलट गया और कई फीट नीचे खेत में जा गिरा।

हादसे पर राज्य के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

आईएएनएस/भाषा
डिंडोरी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment