सतना में आयोजित किया गया भव्य बघेली कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समा

Last Updated 29 Feb 2024 08:47:55 AM IST

मध्यप्रदेश के सतना जिले में पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा भव्य बघेली कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कवि सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।


बघेली कवि सम्मेलन 2024

इस भव्य बघेली कवि सम्मेलन में सभी कवि और कवित्रियों का शानदार स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान कवियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर रचनाएं लोगों को सुनाई और अपनी दमदार परफोर्मेंस से समारोह में आए श्रोतागणों को खूब मंत्रमुग्ध किया और समारोह में चार चांद लगाए।

श्रोताओं ने भी कार्यक्रम का खूब लुफ्त उठाया साथ ही सराहना भी की। सभी प्रतिभाशाली कवियों ने मंच से कार्यक्रम देकर समा बांधा। विचारशील संदेशों के साथ समृद्ध साहित्य का भी प्रदर्शन किया।

आयोजित सम्मेलन में कवियों ने अपनी हास्यपूर्ण और व्यंग्यपूर्ण कविताओं से न केवल श्रोताओं का मनोरंजन किया, बल्कि विचारशील संदेशों के साथ समृद्ध साहित्य का भी प्रदर्शन किया।

कविता पाठ के दौरान अमूल्य काव्य कृतियों से दर्शकों का मन प्रफुल्लित करने वाले सम्मानित कवि से शिष्टाचार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बता दें कि यह आयोजन सतना जिले के नेह निकुंज रीवा रोड पर सायं 5 बजे आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में देश भर के मशहूर बघेली कवि ओम प्रकाश मिश्रा, लवकुश तिवारी, डॉ. यू. बी. एस. परिहार, अमित कुमार द्विवेदी, अभिषेक द्विवेदी, समरजीत वर्मा एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया था।

बता दें कि यह कार्यक्रम 25 फरवरी 2024 को आयोजित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उसकी तिथि बदलकर 28 फरवरी 2024 (बुधवार ) को किया।

इस कवि सम्मेलन में दूर-दराज़ से पहुंचे सभी कवियों एवं कवित्रियों का आभार व्यक्त भी किया गया।

आपको बता दें कि डॉ. राकेश मिश्र एक प्रतिभाशाली, व्यवहारकुशल, शिक्षित एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में सतना को अपनी साधना भूमि मानकर सक्रिय हैं। बचपन से ही सतना में रहकर इसके कण-कण को पहचाना तथा अपने जीवन का क्षण-क्षण इसके विकास के लिए समर्पित किया। स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त सतना बनाने का संकल्प लेकर उसे साकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे सतना की तकदीर और तस्वीर बदलने लगी है।

राजनीति विज्ञान एवं शिक्षा विज्ञान में एम.ए करने वाले उच्च शिक्षित डॉ. राकेश मिश्र ने अपनी कार्यकुशलता और सांगठनिक क्षमता से समाजसेवा को अपना ध्येय बनाया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हुए भी डॉ. मिश्र अपने व्यक्तिगत संबंधों से सतना के विकास के लिए सदैव सक्रिय रहे हैं।

डा. मिश्र 'अपना सपना, हरा भरा सतना' अभियान चलाकर अब तक लाखों पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण करते हुए उसकी देख-भाल के लिए ग्रीन एम्बुलेंस का संचालन नियमित कर रहे हैं।
उच्च शिक्षित डॉ. राकेश मिश्र ने 'सतना में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचनों का विश्लेषणात्मक अध्ययन' विषय पर पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। सतना के गांव-गांव तक अपने सर्वेक्षण एवं अध्ययन करते हुए क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद किया, जो आज तक जीवंत बना हुआ है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जन्मजात स्वयंसेवक डॉ. राकेश मिश्र में छात्र जीवन से ही समाज की सेवा और मानवता की सेवा के लिए बहुत कुछ करने और संगठन की अद्भुत क्षमता रही है।
1990 से राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनते हुए सतना में परिषद् को सुदृढ़ किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रांत प्रमुख एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में 12 वर्षों तक पूर्णकालिक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सतना एवं राष्ट्र की सेवा की।
इसी तरह आई.टी. आई कालेज का सफल संचालन कर छात्रों के रोजगार भविष्य निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया है।
डॉ. राकेश मिश्र ने ग्रामीण क्षेत्रों में 24 प्रकार की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर सतना में खेल प्रतिभाओं को उभारा है।
डॉ. राकेश मिश्र द्वारा सतना में अब तक 41 हेल्थ कैंपों का आयोजन किया गया, जिसमें हृदय, न्यूरो, किडनी की महंगी जांच के लिए महंगे डॉक्टरों के द्वारा जांच की व्यवस्था की जाती रही है।
डॉ. राकेश मिश्र ने 'अपना सपना, हरा भरा सतना' अभियान चलाकर अब तक लाखों पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण करते हुए उसकी देख-भाल के लिए ग्रीन एम्बुलेंस का संचालन नियमित कर रहे हैं।

समयलाइव डेस्क
मध्य प्रदेश


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment