मप्र में बस नहर में गिरी, 47 की मौत

Last Updated 17 Feb 2021 01:55:28 AM IST

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुरनैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाणसागर बांध परियोजना से जुड़ी नहर में एक यात्री बस गिर गयी जिससे 47 यात्रियों की मृत्यु हो गयी।


मप्र में बस नहर में गिरी, 47 की मौत

सात अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। अब भी कुछ और लोगों के लापता होने की आशंका के चलते उनकी तलाश की जा रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। मेरी अपील है कि सभी धैर्य रखें।

जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बताया, अब तक बाणसागर नहर से 47 शवों को बाहर निकाला गया है। बस को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया है और इसमें अब एक भी शव नहीं है। मृतकों में 24 पुरुष, 21 महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। सात व्यक्ति शुरुआत में ही किसी तरह नहर से तैरकर निकल आए।

दोपहर बाद भी नहर में कुछ यात्रियों के बहने की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी है। घटना की दंडाधिकारीय (मजिस्ट्रियल) जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बस में क्षमता से अधिक व्यक्ति सवार थे।

बस की क्षमता 32 यात्रियों की थी और इसमें लगभग 60 यात्री सवार थे। बस चालक के बारे में बताया गया है कि वह बच गया है। हालांकि उसका नाम अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

एजेंसियां
सीधी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment