मध्य प्रदेश में 'गौ कैबिनेट' गठित करने का फैसला

Last Updated 18 Nov 2020 10:46:29 AM IST

मध्य प्रदेश में गौ संवर्धन और संरक्षण के लिए गौ कैबिनेट बनाने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।

'प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौ कैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है।

इस कैबिनेट में पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया है कि पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment