मध्य प्रदेश उपचुनाव रिजल्ट LIVE: सभी 28 सीटों का रुझान, BJP को भारी बढ़त

Last Updated 10 Nov 2020 08:43:57 AM IST

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का दौर जारी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के रुझान भी सामने आ गए हैं। भाजपा भारी बढ़त बनाए हुए है और 17 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस को 9 स्थानों पर बढ़त है तो बसपा दो सीटों पर आगे चल रही है।


भारत निर्वाचन आयोग की साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सभी 28 सीटों में डाक मतपत्र के बाद ईवीएम से गिनती जारी है। कई स्थानों पर दो से ज्यादा राउंड की गिनती हो चुकी है। अब जो तस्वीर उभर रही है उसके मुताबिक भाजपा को बड़ी बढ़त है। भाजपा 17, कांग्रेस 9 और बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। शिवराज सिंह चौहान सरकार के तीन मंत्री मंत्री ओ.पी.एस भदौरिया, एदल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडौतिया पीछे चल रहे हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि राज्य के कार्यकर्ता ने यह चुनाव लड़ा है, उनका परिश्रम रहा है। बड़े नेताओं ने मेहनत करने में कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा भले ही बढ़त लिए हुए हो मगर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस को जीत मिलेगी।

मतगणना का सिलसिला डाकमत पत्रों की गिनती के साथ हुआ, साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई।

राज्य में कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा ने सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे। उसके अलावा सपा ने भी 14 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय किए थे।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment