शिवराज अपने निवास से रख रहे हैं चुनावी नतीजों पर नजर

Last Updated 10 Nov 2020 12:41:36 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 28 विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर अपने निवास से नजर रखे हुए हैं।


चौहान मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य लोगों के साथ समाचार माध्यमों और अपने नेटवर्क की मदद से नतीजों की जानकारी लेते रहे।

भाजपा के पक्ष में नतीजे आते देख सभी प्रसन्न दिखायी दिए और पाराशर ने संबंधित फोटो के साथ ट्वीट किया, "हम विजय की ओर बढ़ते जा रहे हैं। चुनाव परिणाम पर नजर रखते मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और हम।"

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से चुनाव नतीजों पर नजर रखे हुए हैं।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment