संघ प्रचारक हितानंद बने मध्य प्रदेश बीजेपी के सह संगठन मंत्री

Last Updated 14 Sep 2020 11:21:20 AM IST

मध्य प्रदेश में 27 सीटों के उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में एक अहम नियुक्ति की है।


आरएसएस के सहयोगी संगठन विद्या भारती का दायित्व देख रहे प्रचारक हितानंद शर्मा को पार्टी ने प्रदेश का सह संगठन मंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के सहयोगी के तौर पर वह कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। मध्य प्रदेश भाजपा के सह संगठन मंत्री नियुक्त हुए हितानंद शर्मा संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। इस समय वह संघ के सहयोगी संगठन विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत ने हितानंद की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं है। कुछ समय बाद होने जा रहे 27 सीटों का उपचुनाव हितानंद के लिए परीक्षा की घड़ी होगा। हितानंद को संगठन चलाने में माहिर माना जाता है।

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment