भोपाल में सड़क पर उतरे बेरोजगार, पुलिस ने खदेड़ा

Last Updated 04 Sep 2020 04:37:46 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बेरोजगारों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बेरोजगार संघ के इस आंदोलन का कांग्रेस का समर्थन हासिल था।


बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को राजधानी के रोशनपुरा में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। बड़ी संख्या में जमा हुए बेरोजगार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। वे रोजगार की मांग कर रहे थे।

इन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका और फिर हल्का बल प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया। इसके साथ ही पचास से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने बेरोजगारों पर बल प्रयोग किए जाने की निंदा की है।

उनका आरोप है कि बेरोजगार शांतिपूर्वक आंदेालन कर रहे थे, ज्ञापन देना चाहते थे। वहीं इन आंदोलनकारियों का मौके पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी समर्थन किया था।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment