विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोले शिवराज, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

Last Updated 09 Jul 2020 11:45:03 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री चौहान ने विकास की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर कहा, "जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।"

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment