अभी भी हेकड़ी नहीं गयी विकास दुबे की, गिरफ्त में आने के बाद बोला- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला
मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस की आज गिरफ्त में आने के बाद भी उत्तर प्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की हेकड़ी गयी नहीं है।
![]() विकास दुबे |
पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे को सुबह यहां महाकाल थाना क्षेत्र परिसर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस के जवान उसे वाहन में बिठा रहे थे, तब वह भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए जोर से कहा, "मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।"
विकास दुबे गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचा, उस पर सुरक्षा जवानों को शक हुआ और उसको वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विकास अपनी गाड़ी से उज्जैन पहुंचा था, उसके दो साथी बिट्टू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है।
गैंगस्टर विकास दुबे पर आरोप है कि पिछले शुक्रवार को उसने उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह कानपुर पुलिस के लिए मोस्टवॉन्टेड की लिस्ट में शुमार है। वह इस नरसंहार का एक नामजद आरोपी है।
| Tweet![]() |