| ||||
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोले दिग्विजय, एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेंडर लग रहा है | ||||
![]() | |
|
उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं और कहा है कि विकास का प्रायोजित सरेंडर है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, "यह तो उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेंडर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्य प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है। जय महाकाल।"
मालूम हो कि विकास दुबे पर पिछले दिनों कानपुर के बिकरु गांव में आठ पुलिस जवानों की हत्या करने का आरोप है। उसके बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी।
उसने गुरुवार की सुबह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
|