मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सिंधिया का ट्वीट, अन्याय के खिलाफ संघर्ष ही धर्म
Last Updated 02 Jul 2020 10:35:56 AM IST
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अन्याय के खिलाफ छेड़े गए संघर्ष को धर्म बताया है।
![]() पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) |
सिंधिया भोपाल में चौहान मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार समारोह में हिस्सा लेने के साथ दो दिन तक रहने वाले है। सिंधिया ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है।"
मालूम हो कि राज्य में सिंधिया के कारण ही भाजपा की सरकार बनी है। यही कारण है कि शिवराज मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों को पर्याप्त महत्व दिया जा रहा है।
वहीं, कांग्रेस सिंधिया पर कई तरह के आरोप लगा रही है।
सिंधिया के इस ट्वीट को कांग्रेस के आरोपों का जवाब माना जा रहा है।
| Tweet![]() |