इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 945 हुई
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। यहां 30 मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 945 हो गई है।
(फाइल फोटो) |
मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को बताया कि 30 मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह कुल मरीजों की सख्या 945 हो गई है। वहीं एक मरीज की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।
डॉ. जड़िया ने आगे बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान 16 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में लगभग 100 मरीज ऐसे हैं जो शारीरिक तौर पर पूरी तरह फिट हैं और उनकी कोरोना की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतजार किया जा रहा है।
इसके अलावा सर्वे के लिए नगर निगम और प्रशासन के सहयोग से दो हजार टीमें बना ली गई है। ये टीमें सर्वे कार्य में लगी हैं।
| Tweet |