मध्य प्रदेश के BJP नेता दिल्ली तलब

Last Updated 06 Mar 2020 11:45:13 AM IST

मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।


भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (फाइल फोटो)

राज्य के यह नेता पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को दिल्ली बुलाया गया है। दोनों नेता देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले से ही दिल्ली में हैं।

सूत्रों की मानें तो भाजपा के कुछ विधायकों के कांग्रेस के साथ संपर्क में होने की खबरों से आलाकमान चौकन्ना है, वहीं कांग्रेस की स्थिति पर मंथन जारी है।

आगामी समय में पार्टी का क्या रुख रहे और किस दिशा में आगे बढ़ा जाए इस पर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment