कमल नाथ ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का ब्योरा

Last Updated 21 Feb 2020 03:29:44 AM IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का ब्योरा मांगा है, ताकि देश के लोग जान सकें कि सर्जिकल स्ट्राइक में हुआ क्या था।


कमल नाथ ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का ब्योरा

लोगों को यह जानने का अधिकार है। छिंदवाड़ा के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की, इस पर किसी को कोई शक नहीं है, मगर सर्जिकल स्ट्राइक में क्या हुआ है, देश के लोगों को बताया जाए। इस सर्जिकल स्ट्राइक में क्या हुआ, कहां हुआ, कैसा हुआ, उसका क्या परिणाम था। सिर्फ कह देना कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई, इससे काम नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के 92 हजार सैनिकों का आत्मसमर्पण कराया था, उन्हें गिरफ्तार किया था, वो अपनी जगह है। उसी तरह इस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में देश के लोगों को जानकारी मिलनी चाहिए कि कहां हुआ, क्या हुआ, क्या परिणाम हुआ, मैं तो सिर्फ यह बात कह रहा हूं।

आईएएनएस
छिंदवाड़ा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment