कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन

Last Updated 21 Dec 2019 11:44:34 AM IST

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का आज यहां निधन हो गया।


कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन (फाइल फोटो)

वे कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से यहां उनका इलाज चल रहा था। आज तड़के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लगभग 61 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment