नाथूराम गोडसे पर बयान को लेकर मचे बवाल के बीच प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई

Last Updated 28 Nov 2019 01:26:41 PM IST

मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच आज उनका एक ट्वीट चर्चा का केंद्र बन गया।


साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)

प्रज्ञा ठाकुर ने बीते रोज लोकसभा में दिए अपने बयान पर उपजे विवाद पर गुरुवार को सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने "ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा, बस"।

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कथित तौर पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इस पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है।

प्रज्ञा ने गुरुवार को ट्वीट किया, "कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है। किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता, पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा, बस।"

प्रज्ञा ठाकुर का ट्वीट 25 मिनट में ही आठ सौ से अधिक बार रीट्वीट हो गया।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की इस सफाई से यही लग रहा है कि उन्होंने संसद में गोडसे नहीं, बल्कि ऊधम सिंह को देशभक्त करार दिया था।

आईएएनएस/वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment