|
||||||
मध्यप्रदेश: शरारती तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, लोगों में आक्रोश |
||||||
|
||||||
![]() |
|
|
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील के गोहरा गांव की पहाड़ी पर एक पत्थर पर चित्रकारी कर बनाई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया।
इस धटना के बाद से आसपास के गांवों के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल अपराहन कुछ ग्रामीण गांव से एक किलोमीटर दूर पहाड़ पर गए थे, जहां उन्होंने चित्रकारी से चट्टानी पत्थर पर बनाई गई अम्बेडकर की मूर्ति टूटी मिली।
सूत्रों ने बताया की इससे दलित समुदाय में नाराजगी बढ़ गयी।
पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि वह इस मामले में दोषी लोगों का पता लगाकर विधि संवत कार्रवाई करेगी।