सुमित्रा महाजन के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद घर पर उमड़ा हुजूम
लोकसभा अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद आज यहां उनके निज निवास पर पहुंचे उनके सैकड़ों समर्थकों ने उनसे भेंट की।
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो) |
महाजन से मिलने पहुंचे इंदौर नगरनिगम सभापति और भाजपा नेता अजय सिंह नरुका ने कहा कि इंदौर का जनमानस जानता है कि महाजन इंदौर को प्रतिनिधित्व देने में शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि महाजन को अपना निर्णय वापस लेना चाहिये।
देपालपुर से भाजपा चुनाव संचालक गोविंद आर्य ने दावा किया कि यदि महाजन को इंदौर से लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया तो यहां से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सांसद से मिलने वालों में पूर्व विधायक मधु वर्मा, राजेश सोनकर और कई भाजपा पार्षद भी शामिल थे। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उनसे मिलने आए।
महाजन ने कल मीडिया में एक पत्र जारी करते हुए कहा था कि वे अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और पार्टी जिसे चाहे उसे टिकट दे दे।
| Tweet |