दिग्विजय सिंह ने सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में टेका मत्था

Last Updated 30 Mar 2019 01:51:17 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजधानी भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर मत्था टेका।


दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

कल यहां पहुंचे सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी पाकिस्तान गए, वहां के पीएम से गले मिले, पाक की जांच एजेंसी आईएसआई को जांच के लिए पठानकोट बुलाया। उन्होंने कहा कि एक ओर तो वे पाक का विरोध करवाते हैं, दूसरी और पाक को पत्र लिखवाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए मोदी कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आतंकी मसूद अजहर को छोड़ा, कांग्रेस ने तो हमेशा शहादत दी है।

उन्होंने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अवैध खनन में लिप्त होने का भी आरोप लगाया।

सिंह ने कहा कि जब विपक्ष समाप्त हो जाता है तो प्रजातंत्र समाप्त हो जाता है। भाजपा की ‘हिटलरी मनोवृत्ति’ प्रजातंत्र की विरोधी है।

उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने कभी हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, सिर्फ संघी आतंकवाद कहा है।

वार्ता
सीहोर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment