मालवा में रंगपंचमी की धूम, महाकाल के दरबार में उड़ा अबीर-गुलाल

Last Updated 25 Mar 2019 12:55:55 PM IST

मध्य प्रदेश के मालवांचल के इंदौर और उज्जैन समेत पूरे क्षेत्र में आज रंगपंचमी के उत्सव की धूम दिखाई दी।


उज्जैन महाकाल (फाइल फोटो)

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह जम कर अबीर-गुलाल से होली खेली गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकाल के दरबार पहुंचकर रंगपंचमी का उत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार किया गया।

रंगपंचमी उत्सव के लिए मशहूर इंदौर में आज हजारों लोग रंग-गुलाल से सरोबार होकर रंगारंग गेर में शामिल हुए। इस दौरान विशेष मिसाइल से हुरियारों पर गुलाल छोड़ा गया।

आज के उत्सव को देखते हुए नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। कानून व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

राजधानी भोपाल में भी आज रंगपंचमी पर शहर के पुराने क्षेा में चल समारोह के साथ होली मनाई गई। सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह हुरियारे टोलियों में निकले और रंग खेला।

प्रदेश के मंदसौर, रतलाम और अन्य स्थानों से भी रंगपंचमी के परंपरागत उल्लास की खबरें हैं।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment